फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Traders burnt the effigy of the US President

Rampur News: व्यापारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति का फूंका पुतला

Sat, 09 Aug 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 09 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Traders burnt the effigy of the US President
रामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव मांगलिक के नेतृत्व में ज्वाला नगर के श्री राम चौक पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले को आग लगाकर ट्रंप द्वारा भारत द्वारा निर्यात किए जाने वाले सामान पर 50 प्रतिशत ड्यूटी लगाई जाने पर आक्रोश जाहिर किया। जिलाध्यक्ष राजीव मांगलिक ने कहा कि नए भारत का व्यापारी अमेरिका और उनके राष्ट्रपति की दादागिरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत इच्छा शक्ति के व्यक्ति हैं। भारतीय हितों से कोई भी समझौता स्वीकार नहीं करेंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुज सक्सेना, जिलाध्यक्ष युवा मनु मांगलिक, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, देवेश गुप्ता, अजहर खान, गौरव अग्रवाल, नरेश रस्तोगी, संजू शर्मा, संदीप अग्रवाल, अमित ठाकुर, जयदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed