फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Trade board elections will be held from 8th to 9th September, outline ready

Rampur News: आठ से नौ सितंबर तक होगा व्यापार मंडल का चुनाव, रूपरेखा तैयार

Thu, 05 Sep 2024 04:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Trade board elections will be held from 8th to 9th September, outline ready
रामपुर। व्यापार मंडल का त्रैवार्षिक निर्वाचन 2024-27 कराया जाएगा। आठ और नौ सितंबर को सातवीं बार शैलेंद्र शर्मा आगरा में इस आयोजन को कराएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के करोड़ों व्यापारियों का एकमात्र सबसे पुराना संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि) की स्थापना लाला विशंभर दयाल ने पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा के साथ वाराणसी में 51 वर्ष पूर्व की थी। तभी से लोकतांत्रिक मान्यताओं के अनुरूप प्रत्येक तीन वर्षों के सत्र के लिए पदाधिकारियों का चयन चुनाव के माध्यम से होता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के (2024-2027) के सत्र के लिए निर्वाचन आगामी 8 एवं 9 सितंबर को आगरा के वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन पर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन समिति में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में वह रहेंगे। उनके साथ मुख्य सहायक चुनाव अधिकारी बांदा के चारु चंद्र खरे, सहायक चुनाव अधिकारियों में कानपुर के दीप अवस्थी, एटा के सूर्यकांत गुप्ता, सोनभद्र के राजेश गुप्ता की मौजूदगी रहेगी। बताया कि पहले दिन 8 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन किया जाएगा। जबकि शाम तीन से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। अगले दिन 9 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे तक नामांकन वापसी होगी। जबकि साढ़े 11 से दो बजे तक मतदान होगा। दोपहर तीन बजे से मतगणना होगी। उसके पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र शर्मा द्वारा की जाएगी। चुनाव में 2000 डेलीगेट सहित लगभग पांच हजार व्यापारी दो दिवसीय निर्वाचन व अधिवेशन में भाग लेंगे। वर्तमान व पूर्व सांसद, महापौर, विधायक एवं एमएलसी गण भी अपना नामांकन दाखिल करने आगरा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed