फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tractor driver died in accident

पटवाई-शाहबाद रोड पर डंपर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
tractor driver died in accident
रामपुर। पटवाई-शाहबाद रोड पर डंपर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। इसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है जबकि डंपर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार तड़के तीन बजे करीब मिलक थाना क्षेत्र में किरा गांव के निकट पटवाई-शाहबाद रोड पर आमने-सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे, इस दौरान नजदीक से गुजरते हुए डंपर की साइड ट्रैक्टर-ट्राली की साइड से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव निवासी वाजिद (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार सिंधौली गांव निवासी आशिक और नईम घायल हो गए। साथ ही डंपर चालक उत्तराखंड के बाजपुर निवासी डंपर चालक चरणजीत सिंह भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed