फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tractor driven on standing crop on 15 bigha land of village society

ग्राम समाज की 15 बीघा जमीन पर खड़ी फसल पर चलवाया ट्रैक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tractor driven on standing crop on 15 bigha land of village society
ग्राम समाज की 15 बीघा जमीन पर खड़ी फसल पर चलवाया ट्रैक्टर
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। जन चौपाल के दौरान शिकायत मिलने पर एसडीएम ने ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। इस दौरान ग्राम समाज की भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल को जुतवा दिया गया। एसडीएम की इस कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।

सोमवार को शाहबाद क्षेत्र के करीमगंज गांव में एसडीएम अरुण मणि तिवारी ने जन चौपाल लगाई, जिसमें ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन, राशन और अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें सौंपी। जन चौपाल के दौरान एसडीएम ने वृद्धा पेंशन के बंधवाने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया। बाद में राशन कार्डों में पात्र और अपात्रों के जांच करने के निर्देश दे दिए। जांच में पात्रों के नाम कटने की स्थिति में दोबारा राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए निर्देश दे दिए। इस दौरान अवैध कब्जे की शिकायत की गई, जिसके बाद एसडीएम ने तुरंत एक्शन में आते हुए करीमगंज स्थित पंद्रह बीघा में लगी गन्ने की अवैध फसल पर पहुंच गए। एसडीएम ने निर्देश के बाद ट्रैक्टर के माध्यम से ग्राम समाज की भूमि में खड़ी अवैध गन्ने की फसल को जुतवा दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर बीडीओ वरुण चतुर्वेदी, कानूनगो सरवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed