फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   touf question in math of inter of up board

Rampur News: इंटर में गणित के सूत्रों में उलझे परीक्षार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
touf question in math of inter of up board
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सोमवार को महत्वूपर्ण विषयों की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में विज्ञान के प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझ गए। इंटरमीडिएट में गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा में भी पेपर को हल करना आसान नहीं रहा। परीक्षा को लेकर दिन भर केंद्रों पर सचल दल दौड़ लगाते रहे मगर कहीं पर भी उनको नकल की शिकायत नहीं मिली। कोई नकलची भी नहीं पकड़ा गया। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई। इससे पहले केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद कक्ष के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा में 24068 परीक्षार्थी शामिल हुए। 2263 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित अथवा जीव विज्ञान का पेपर था। जिसमें 11258 परीक्षार्थी बैठे। 1131 ने परीक्षा को छोड़ दिया। दोनों पालियों में महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा होने के कारण शिक्षा विभाग के अधिकारी गंभीर रहे। केंद्रों पर समय-समय पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने 11 केंद्रों पर पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से हर केंद्र पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed