{"_id":"575088c44f1c1b8c49108b33","slug":"toppers-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों के सम्मान के साथ भविष्य का भी इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों के सम्मान के साथ भविष्य का भी इंतजाम
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल छात्र छात्राएं और उनके अभिभावक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला और सिद्धि विनायक इंस्टीटयूट की ओर से जबर्दस्त उत्साह के बीच गुरुवार को दो हजार से ज्यादा मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लकी ड्रा के जरिए चार छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की छात्रवृति के लिए भी चुना गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मेधावियों का सम्मान करते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बच्चों से संकल्प लेकर शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम करने पर जोर दिया साथ ही शहर और परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कोसी मंदिर रोड स्थित उत्सव पैलेस में गुरुववार को अमर उजाला और सिद्धि विनायक इंस्टीटयूट की ओर से 12 वीं की परीक्षा में 60 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। खचाखच भरे पंडाल में मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। यहां पर पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी और जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पाल ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान दयावती मोदी अकादमी की सीबीएसई इंटर की टापर मनविंदर कौर और यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक के टापर हिमांशु गंगवार को सम्मानित किया गया। इसके बाद सिलसिला शुरू हुआ अन्य टापरों को सम्मानित करने का। करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का सिलसिला जारी रहा। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर एसपी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने लकी ड्रा भी निकाले।
विज्ञापन
इसी लकी ड्रा के जरिए चार छात्र-छात्राओं का चयन 25-25 हजार रुपये की छात्रवृति के लिए किया गया। इसके साथ ही ेगुरुजनों को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के एमडी अनमोल कपूर, संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिवहरि गर्ग मौजूद रहे। संचालन हेमंत जोशी ने किया।