फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   today wheather will be clear

सोमवार, मंगलवार को धूप तो बुधवार को फिर बारिश के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
today wheather will be clear
रामपुर/स्वार। एक बार मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहेगा तो बुधवार को फिर से बारिश होनेकी संभावना है। रविवार को घना कोहरा छाए रहने से बाद धूप निकलने नर बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में रौनक छा गई। बाजारों में भी भीड़ भाड़ देखी गई। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

शनिवार को धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो गया था। हालांकि, शाम को सूरज छिपने के बाद गलन और ठंड बढ़ गई थी। रविवार की सुबह चार बजे से ही वातावरण में घना कोहरा छा गया। कोहरा छाने से दो-पहिया और चौपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। गलन ओर सर्दी से भी लोग बेहाल रहे। सुबह करीब 11 बजे कोहरा छंटने के बाद तेज धूप निकल आई और आसमान साफ हो गया। सूर्य निकलने और रविवार का अवकाश होने पर बच्चों और बड़ों ने पार्कों में जाकर गुनगुनाती धूप का आनंद उठाया। दिनभर धूप निकलने से बाजारों में भीड़भाड़ रही। ग्राहकों ने खरीदारी की। लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल पाई। वहीं, सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। बुधवार को फिर से बारिश होने की मौसम पूर्वानुमान के अनुसार संभावना जताई गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। जबकि, मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

स्वार में दो दिनों से मौसम में सुधार जरूर है लेकिन सुबह और शाम अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्वतों पर बर्फवारी के चलते शीतलहर का असर बना हुआ है। गत सप्ताह हुई बारिश ने ठंड में इजाफा किया था। शनिवार को मौसम में सुधार हुआ। बादलों और सूरज की लुकाछुपी के बीच बाजी सूरज ने मारी तो तापमान बढ़ गया। रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दस बजे के बाद धूप निकल आई। कुछ घंटे बाद जब शाम ढली तो एक बार फिर से मौसम सर्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed