{"_id":"68f51cef469ed24e5c05c3b6","slug":"today-there-will-be-fireworks-the-sky-will-turn-rainbow-colored-rampur-news-c-282-1-rmp1001-156182-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आज होगी आतिशबाजी की धूम, आसमान हो जाएगा सतरंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आज होगी आतिशबाजी की धूम, आसमान हो जाएगा सतरंगी
विज्ञापन
रामपुर। दिवाली में धूम मचाने के लिए पटाखा बाजार ग्राहकों के साथ आतिशबाजी को तैयार है। शहर में गांधी समाधि पर प्रशासन ने इस बार पटाखा बाजार लगाया है। इस बार बच्चे भी सुरक्षित रहकर आतिशबाजी का मजा ले सकेंगे। कम दामों में तमाम वैरायटी के नए पटाखे बच्चों के लिए आए हैं, जिसको लेकर हर कोई उत्साहित है। पूजन-अर्चन के बाद आतिशबाजी छुड़ाई जाएगी।
दीपावली पर शहर में आतिशबाजी का बाजार सज चुका है। शहर में गांधी समाधि, चीनी मिल मैदान, पनवड़िया और अजीतपुर में पटाखा बाजार सज चुका है। इस बार बाजार में ग्रीन पटाखों पर काफी अधिक जोर दिया गया है। सुबह करीब 11 बजे आतिशबाजी की दुकानों पर भीड़ शुरू हो गई। इस दौरान लोगों ने फुलझड़ी, गिन्नी, चरखी, सुतली बम समेत अन्य पटाखे बाजारों में उपलब्ध है।
रविवार को बाजार में काफी अधिक भीड़भाड़ रही। लोगों ने यहां पर जमकर खरीदारी की। एक से बढ़कर पटाखाें की बिक्री हुई। देर रात तक लोग यहां पर पटाखा खरीदारी करते दिखाई दिए। फूंक मारने वाले पटाखों से लेकर रॉकेट तक हर पटाखा इन दुकानों में मौजूद है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार लोगों ने पटाखों की ज्यादा खरीदारी की है। इन दुकानों पर काफी अधिक भीड़भाड़ छाई रही।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे तक दुकानों पर पटाखा खरीदारी होती रही। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन को यहां पर लगा दिया गया है। इसके अलावा फायरबिग्रेड की गाड़ी भी लगाई गई है। देर रात तक यहां पटाखा बाजार में खरीदारी होती रही।
-- -- -- --
यह हैं ग्रीन पटाखों के दाम
पटाखा दाम
फुलझड़ी 50-80 रुपये तक
स्काईशॉट 150-300 रुपये तक
अनार 50 रुपये से 180 रुपये तक
मल्टीशॉट 1000 रुपये से 4000 रुपये तक
चक्करगिन्नी 80 रुपये से लेकर 600 रुपये तक
रॉकेट 150 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक
-- -- -- -- -- -
आतिशबाजी के समय इन बातों का रखें ध्यान
-छोटे बच्चों को अकेले न छोड़े, फुलझड़ी व पटाखे छोड़ते वक्त उनके साथ रहें।
-पटाखे दूर से जलाएं और चेहरों को दूसरी तरफ रखें। पटाखों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
-घर के बाहर एक बाल्टी में पानी भर कर रखें, शरीर का कोई हिस्सा जलने पर तत्काल उसे पानी में डुबोकर रखें और डॉक्टर से संपर्क करें।
-आंख के जलने व चोट लगने पर उसे मसले नहीं, साफ पानी से धोकर पीड़ित को अस्पताल लाएं।
-ज्वलनशील पदार्थों, परदे आदि के पास दीया या मोमबत्ती न रखें।
-पटाखे छोड़ते समय आस्तीनें ऊपर चढ़ाकर रखें।
-सूती वस्त्र पहनकर ही पटाखे न जलाएं, यह आग पकड़ सकते हैं।
-- -- -- -- --