फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   today panchayat election counting

पंचायत उपचुनाव की मतगणना आज, तैयारियां पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
today panchayat election counting
रामपुर। पंचायत उपचुनाव का मतदान होने के बाद सोमवार को मतगणना होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए स्वार में छह, जबकि बाकी स्थानों पर दो-दो टेबलें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

हाल ही में प्रदेश में पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे। इसके तहत जिले में भी 680 ग्राम प्रधान चुने गए थे। लेकिन, कोरोना संक्रमण की वजह से दो नवनिर्वाचित प्रधानों की मौत हो गई, जिससे उनके पद रिक्त हो गए। इनमें प्रधान का एक पद स्वार क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौंकपुरी टांडा और एक पद बिलासपुर क्षेत्र की अहरो ग्राम पंचायत का है। जबकि, क्षेत्र पंचायत सदस्यों में एक पद चमरौआ एवं एक पद स्वार क्षेत्र में रिक्त था। इसके अलावा जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद भी रिक्त रह गए थे। ऐसे में इन रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई थी, जिसके तहत शनिवार को रिक्त पदों पर मतदान हुआ। 41 बूथों पर हुए इस मतदान के बाद अब सोमवार को मतगणना होगी। इसको लेकर भी प्रशासन की ओर से तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं स्थानिक अनिल कुमार ने बताया कि मतगणना संबंधित विकास खंड परिसर में होगी। स्वार में मतगणना के लिए छह टेबलें लगाई गई हैं, जबकि बाकी स्थानों पर दो -दो टेबलें लगाई हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान विकास खंड में सुरक्षा आदि के भी पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed