फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   To save someone's life, Raktaveera donated blood

Rampur News: बचाने को किसी की जान, रक्तवीराें ने किया रक्तदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
To save someone's life, Raktaveera donated blood
रामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 15 रक्तवीरों ने लोगों की जिंदगी बचाने के लिए उत्साह के साथ रक्तदान किया। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने फीता काटकर शिविर की शुरुआत की। इस मौके पर सांसद ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त चार लोगों की जिंदगी बचा सकता है। ऐसे में हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। आपके दिए हुए रक्त की पूर्ति शरीर में 48 घंटे के अंदर हो जाती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एचके मित्रा ने लोगाें को रक्तदान के फायदे बताए और लोगों की जान बचाने के लिए अधिक संख्या में रक्तदान की अपील की। शिविर में मदद एक आस फाउंडेशन, वीर खालसा सेवा समिति और राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने भाग लेकर लोगों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया। शहर से युवा वर्ग और व्यापारी समाज से जुड़े लोग भी रक्तदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



----

इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में विपिन सक्सेना (62), डॉ. भारत सिंह (50), रिंकू उम्र (28), हेमंत अग्रवाल (44), विनोद कुमार (34), सुरेश कुमार (36), सौरभ त्यागी (34), रितिक आर्या (23), शांतिपाल (42), रमन जोटा (28), दीपक कठेरिया (35), अमरजीत (43), रिषभ रस्तोगी (35), मनीष कठेरिया (39) और कुलदीप कठेरिया (46) ने रक्तदान किया।


----
ये रहे मौजूद
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन सिंह,यशपाल पटेल, नरेंद्र राजपूत, भुवनेश्वरर दयाल शर्मा, सौरभ गोस्वामी, मदद एक आस फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह, सेवा सिंह, कुलविंदर सिंह, मंजीत सिंह, अमनदीप सिंह, लखविंदर सिंह, डा. कुलदीप सिंह चौहान, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शमीम के साथ ब्लड बैंक का स्टाफ व अस्पताल स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed