फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tikett janty celecrated

धरने पर बैठे किसानों ने सादगी से मनाया बाबा टिकैत का जन्मदिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
tikett janty celecrated
भोट। भाकियू कार्यकर्ता कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 132 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

तीनों कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने के 132वें दिन धरना स्थल पर ही कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मनाया। इस दौरान चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और किसान आंदोलन और लखीमपुर घटना में प्राण गंवाने वाले किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। कार्यकर्ताओं ने गरीबों को भोजन भी कराया तथा किसानों से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के सपने को साकार है करने की अपील की। जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि चौधरी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत कहा करते थे कि जब-जब किसान कमजोर होगा, उनकी आवाज को दबा दिया जाएगा। आज उनकी यही बात साबित हो रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों को कुचलना चाहती है। भाजपा लोकतंत्र नहीं राजतंत्र चला रही है। हर तरह से किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। केंद्र सरकार की नजर में किसानों की कोई कीमत नहीं है। किसानों को अपना गुलाम समझा जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने किसानों से कहा कि जब तक हम सोते रहेंगे, केंद्र और प्रदेश सरकार का जुल्म बढ़ता जाएगा। अब जागने की जरूरत है और आने वाले समय में भाजपा को वोट की चोट से सबक सिखाना है। जब तक तीनों कानून वापस और एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए चाहे किसानों को कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बिलासपुर मनजीत सिंह अटवाल, जागीर सिंह, प्रतिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह यादव, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, पलविंदर सिंह, मोहम्मद तालिब, साबिर मास्टर, इरफान अली, हाफिज अयूब नईम, ठाकुर अजीत सिंह, लखविंदर सिंह, मुस्तकीम, रणवीर सिंह, अबरार अहमद, रिजवान, रेहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed