फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tightening screws on the teacher who is getting salary even after non-attendance

गैर हाजिर रहने के बाद भी वेतन लेने वाली शिक्षिका पर कसा शिकंजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Tightening screws on the teacher who is getting salary even after non-attendance
रामपुर। स्कूल से गैर हाजिर रहने के बाद भी वेतन का आहरण करने की आरोपी शिक्षिका प्रीति यादव के खिलाफ अजीम नगर थाने तहरीर दे दी गई है। बीएसए के आदेश पर एबीएसए प्रेम सिंह राणा ने इस मामले में अजीम नगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षिका के खिलाफ तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रीति यादव की तैनाती 2011 से 2015 तक सैदनगर ब्लाक के कुम्हरिया के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के रूप में थी। इस पांच साल के दौरान 1297 दिन वो गैर हाजिर रही थीं। इसके बाद भी वेतन के मद में उसको साढ़े पांच लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। 2015 में उसके खिलाफ शिकायत हुई थी। कार्रवाई के आदेश भी हुए थे, लेकिन राजनीतिक दबाव में मामले को दबा दिया गया था और उन्होंने यहां से अपना तबादला करा लिया। कुम्हरिया की निवर्तमान प्रधान दुख्तर जहां ने उसके खिलाफ मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने इस मामले में बीएसए को जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने बीएसए को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी और बीएसए के निर्देश के बाद एबीएसए प्रेम सिंह राणा ने इस मामले में अजीमनगर थाना की पुलिस को आरोपी शिक्षिका, उनके पति और अन्य के खिलाफ तहरीर दे दी है। एएसपी संसार सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed