फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tight security for muharram

मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त   

Thu, 20 Sep 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 20 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
tight security for muharram
रामपुर में मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी करते एसपी । अमर उजाला

विज्ञापन
 मुहर्रम को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर से लेकर गांवों तक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। माहौल खराब करने वालों पर पुलिस व प्रशासन की निगाह टिक गई है।       

शुक्रवार को मुहर्रम के मौके पर ताजियों के जुलूस जिले भर में निकाले जाएंगे। जुलूस निकालने के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जिले के सभी अफसरों को सतर्क कर दिया है। उन्होंने तहसीलों में सभी एसडीएम को मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही शहर में सिटी मजिस्ट्रेट को कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


सीओ सिटी सिटी मजिस्ट्रेट के संग रहेंगे। इसके साथ ही तहसीलदारों को भी शांति व्यवस्था की कमान सौंपी गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन उमेश मंगला को जिले की कानून व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। जिले भर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। मुहर्रम को लेकर थाना स्तर पर शांति कमेटियों की बैठके संपन्न हो चुकी हैं। अब जिले भर में सुरक्षा का जाल बिछ़ा दिया गया है। पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है। इसके अलावा शहर में बृहस्पतिवार की शाम को पैदल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल मार्च शहर कोतवाली व गंज कोतवाली के साथ ही अन्य इलाकों में निकाला गया। पुलिस अफसरों की मौजूदगी में पैदल मार्च निकाला गया। डीएम का कहना है कि जिले भर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। दूसरी ओर एसपी शिव हरि मीना ने भी पुलिस कर्मियों को उनकी डयूटियों को समझाया।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed