{"_id":"68d7015d7ebcdff9d60dc609","slug":"tiger-club-won-the-trophy-in-the-penalty-shootout-rampur-news-c-282-1-rmp1001-154454-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पेनाल्टी शूटआउट में टाइगर क्लब ने ट्राॅफी अपने नाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पेनाल्टी शूटआउट में टाइगर क्लब ने ट्राॅफी अपने नाम की
विज्ञापन
टांडा। नगर के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में खान कमेटी की ओर से आयोजित 12वें खान कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टाइगर क्लब ने पेनाल्टी शूटआउट से रोमांचक जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। निर्णायक मैच में टाइगर क्लब ने यूनाइटेड क्लब को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया।
फाइनल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 12वें मिनट में टाइगर क्लब के खिलाड़ी मोहम्मद इकबाल ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ तक टाइगर क्लब 1-0 से आगे रहा।
दूसरे हाफ में यूनाइटेड क्लब ने जोरदार वापसी की। 35वें मिनट में अब्दुल वाहिद और 45वें मिनट में अतहर ने गोल दागकर यूनाइटेड को 2-1 से बढ़त दिला दी। 55वें मिनट में टाइगर क्लब के अदनान ने शानदार गोल कर मैच को बराबरी (2-2) पर ला दिया।
विज्ञापन
निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां टाइगर क्लब ने 5-4 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी टाइगर क्लब के अदनान को चुना गया, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार यूनाइटेड क्लब के अब्दुल वाहिद को मिला। मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष पति हाजी सरफराज आलम ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।