फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three witnesses in favor of Abdullah appeared in the court and testified.

Rampur News: अब्दुल्ला के पक्ष में तीन गवाह कोर्ट में पेश, दी गवाही

Wed, 28 Feb 2024 03:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 28 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Three witnesses in favor of Abdullah appeared in the court and testified.
रामपुर। सपा नेता आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में बचाव पक्ष की ओर से तीन और गवाह पेश किए गए। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। अभियोजन की ओर से गवाहों से जिरह की गई। उनकी गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले में चार मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 30 जुलाई वर्ष 2019 को सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें भाजपा विधायक ने अब्दुल्ला पर अलग-अलग जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया था, जिसमें कहा कि असत्य एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाया गया और उसे उपयोग में भी लाया गया। एक पासपोर्ट में जन्मतिथि पहली जनवरी 1993 है, जबकि दूसरे पासपोर्ट में जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 दर्ज है। पुलिस ने मुकदमों की जांच पूरी कर अब्दुल्ला के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए थे। इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। इसमें अभियोजन की ओर से गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब बचाव पक्ष की ओर से गवाही की प्रकिया चल रही है। मंगलवार को सुनवाई हुई, जिसमें बचाव पक्ष की ओर से गवाह जुनैद खां, आकिब और जब्बाद को पेश किया गया। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। अभियोजन ने गवाह से जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले की सुनवाई चार मार्च को होगी। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरदोई जेल से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed