{"_id":"5dc311498ebc3e5b6e7f33ca","slug":"three-persons-died-due-to-fever-rampur-news-mbd328346477","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/स्वार/शाहबाद। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक शिक्षिका समेत दो की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुखार और मच्छरों के प्रकोप पर रोकथाम के तमाम दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।
नगर में गंज थाना क्षेत्र के मुंशी मस्जिद मोहल्ले निवासी उजमा नवाब को कुछ दिन पहले बुखार आ गया था। पहले नगर में एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया, इसके बाद सरकारी अस्पताल में भी दिखाया गया। बाद में उजमा को रेफर कर दिया गया, इस बीच मुरादाबाद ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। उजमा नवाब ज्वालानगर के आनंद कान्वेंट स्कूल में कक्षा 6 से 8 के बच्चों को अंग्रेजी विषय पढ़ाती थीं। शिक्षिका की मौत से परिजनों में शोक है।
स्वार क्षेत्र के गांव समोदिया निवासी वीरपाल के 24 वर्षीय बेटे सोनू को कई दिन से वायरल बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा था।इस पर परिजन युवक को उचित उपचार के लिए मुरादाबाद में निजी चिकित्सालय ले गए थे।जहां उसका उपचार किया जा रहा था। मंगलवार की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।मामले की सूचना जैसे ही अन्य परिजनों को लगी तो घर मे कोहराम मच गया।प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. इंदुकान्त वर्मा ने बताया कि गांव गांव जाकर लोगों को वायरल बुखार की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
शाहबाद नगर के मुहल्ला हकीमान निवासी नितिन की पत्नी गरिमा को छ: दिन पूर्व प्रसव हुआ था। बताया जाता है कि इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। मुरादाबाद में उपचार के दौरान डाक्टरों ने जांच कराई तो गरिमा को डेंगू बुखार होने की पुष्टि की गई। तभी से गरिमा का मुरादाबाद में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान डेंगू की चपेट में आई गरिमा की बुधवार को मौत हो गई।