फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three personnel found missing, seeing the mess, instructions for action

Rampur News: तीन कर्मी मिले गायब, गंदगी देख भड़के कार्रवाई के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three personnel found missing, seeing the mess, instructions for action
रामपुर। टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम का सीएचसी में गंदगी देख पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सीएचसी में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं दो माह से लंबित आशाओं और संगनियों के वेतन दो दिन में जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हें चीफ फार्मेसिस्ट मटरू लाल, अकाउंटेंट विजेंद्र आर्य तथा एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मी वसीम गैरहाजिर मिले।शुक्रवार को नवनियुक्त एसडीएम टांडा अरुण कुमार औचक निरिक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंच गए। जहां पर उन्हें चीफ फार्मेसिस्ट मटरू लाल, अकाउंटेंट विजेंद्र आर्य तथा एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मी वसीम गैर हाज़िर मिले। इसके अलावा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अमान, ब्लॉक कोर्डीनेटर प्रोग्राम मैनेजर हुस्न जहां तथा ब्लॉक अकाउंट मैनेजर विजेंद्र सिंह के बारे में बताया गया कि उनकी स्वार में तैनाती है और यह लोग सप्ताह में दो दिन सोमवार तथा शुक्रवार को टांडा आते है, लेकिन शुक्रवार होने के बाद भी ये अस्पताल नहीं आये। इस दौरान उन्हें पता चला कि अमान तथा हुस्न जहां बीते दो माह से अनुपस्थित चल रहे है और उनके द्वारा दो माह से आशाओं और संगनियों का वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

जिसपर एसडीएम ने दो दिन के भीतर वेतन देने के आदेश दिए। इसी अतिरिक्त दवाइयों के स्टॉक तथा वितरण से संबंधित दस्तावेज़ नहीं दिखाए गए और साथ ही स्टॉक रूम में गंदगी की भरमार मौजूद थी। एसडीएम को दवाओं के स्टाक में चूहे टहलते हुए मिल गए। जिसके बाद उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण देखा। अस्पताल का शौचालय में भी भीषण गंदगी देखने को मिली। वही बरसात के महीने में ज़्यादा साफ़ सफाई करवाने की जगह पर अस्पताल में अत्यधिक गंदगी देख एसडीएम ने भारी नाराज़गी जताई। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि निरीक्षण में भारी अनियमितताएं देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed