फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three new coronas, including GRP soldiers, were exposed

जीआरपी सिपाही समेत तीन नए कोरोना संक्रमित आए सामने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three new coronas, including GRP soldiers, were exposed
रामपुर। कोरोना संक्रमण से जहां एक ओर तेजी से संक्रमित रिकवर हो रहे हैं। वहीं, नए मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में जीआरपी सिपाही समेत तीन नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जीआरपी सिपाही में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उसके संपर्क में आए थाने के सभी कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण आशंकितों और संक्रमितों की रिपीट जांच के लिए लगातार सैंपल भेजे जा रहे हैं। इस क्रम में 31 मई को 96 सैंपल भेजे गए थे, इन सैंपल की जांच रिपोर्ट में जीआरपी थाने में तैनात सिपाही समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जीआरपी थाने में तैनात सिपाही डिग्री कॉलेज रोड पर निवास करता था और रैंडम उसका सैंपल लिया गया था। सैंपल देने के बाद जीआरपी का सिपाही ड्यूटी पर था। बुधवार को भी वह ड्यूटी पर था। रिपोर्ट आने के बाद उसे आननफानन में जौहर यूनिवर्सिटी स्थिति अस्पताल भेजा गया। जीआरपी के सिपाही में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अब उसके संपर्क में आए अन्य थाना कर्मियों और लोगों के सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजे जाएंगे और उसके निवास स्थान और थाने को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में बरेली गेट और बजरिया फतेह अली खान निवासी दो लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। ये दोनों कुवैत से आए थे और क्वारंटीन किए जा चुके थे। सभी संक्रमितों को निगरानी और लक्षण आधारित उपचार के लिए कोविड अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिले से 31 मई को भेजे गए 96 सैंपल की जांच रिपोर्ट में तीन नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें एक जीआरपी का सिपाही भी है। प्रोटोकॉल के मुताबिक कदम उठाए जाएंगे। - आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed