फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three km of tanda decalered hot spot

टांडा का तीन किलोमीटर का एरिया हॉटस्पॉट के रूप में चिंहित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
three km of tanda decalered hot spot
रामपुर। पांच जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद टांडा के मनिहारन मोहल्ले को केंद्र मानते हुए इसके तीन किलोमीटर के एरिया को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित कर लिया गया है। पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। अब इस इलाके में रहने वाले लोगों हॉटस्पॉट से बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इस सिर्फ आवश्यक सेवा वाले लोग ही जा सकेंगे।
विज्ञापन

टांडा सीएचसी पर क्वारंटीन किए गए पांच जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन जमातियों को पुलिस ने मुरादाबाद से उत्तराखंड जाते समय टांडा में रोक लिया था। टांडा में ये जमाती मनिहारन मोहल्ले के एक घर में रुके थे। इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मनिहारन मोहल्ले को केंद्र मानते हुए तीन किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है। इस एरिया में टांडा नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्ले और कई गांव शामिल हैं। पूरे एरिया में रहने वाले एक-एक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि कोरोना के पांच मामले सामने के बाद टांडा को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित कर लिया गया है। इस इलाके में किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं में लोग ही इस एरिया में जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। इस दौरान अगर किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed