रामपुर। क्षेत्र में पिछले दिनों से हो रही जमकर बारिश में तीन कच्चे मकान भर भराकर गिर गए। मकान गिर जाने से मलबे में सामान दब गया। जिससे तीन ग्रामीणों का हजारों का नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत रही की किसी व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुंची।
पटवाई क्षेत्र के चंदनपुर गांव में बरसात की इस बारिश में तीन मकान भरभराकर रात में गिर गए। चंदनपुर निवासी नन्ही पत्नी लल्ला, भूरी पत्नी बुद्धा, नगमा पत्नी लल्ला के गांव में कच्चे मकान है। पिछले चार पांच दिनों में जमकर बारिश हुई थी, जिसमें उपरोक्त तीनों के मकान रविवार रात को भरभराकर गिर पड़े। गर्मी होने के कारण सभी लोग बाहर दालान में सो रहे थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित है, लेकिन उपरोक्त लोगों के अनुसार इनके मकान गिरने से घर में रखा सारा समान व गेहूं आदि मलबे में दब गया। सामान दबने से इनका हजारों का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर हल्का लेखपाल तफ़्सीर अहमद गांव में पहुंचे। जानकारी लेकर तहसील प्रशासन को सौंप दी है।