फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three farmers caught for recovery, one suffered heart attack, referred

Rampur News: वसूली के लिए तीन किसानों को पकड़ा, एक को आया हार्ट अटैक, रेफर

Thu, 05 Sep 2024 04:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Three farmers caught for recovery, one suffered heart attack, referred
रामपुर। वसूली करने गए तहसील के अधिकारियों ने तीन किसानों को चौकी में बंद करा दिया। जिस पर एक किसान की हालत बिगड़ गई, आरोप है कि एक किसान को हार्ट अटैक आ गया। जिस पर गुस्साए भाकियू किसानों ने एडीएम वित्तीय एवं राजस्व हेम सिंह से शिकायत की और फिर तहसील से छुड़ाया और उसको मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। शिकायत पर एडीएम जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील सदर के गंव चमरौआ में राजस्व वसूली के लिए पहुंचे तहसील अधिकारियों ने तीन किसानों मुस्तफा अली और दो अन्य को पुलिस चौकी में बंद कर दिया। जिस पर एक किसान की तबीयत बिगड़ने लगी, किसानों का आरोप है कि किसान को हार्ट अटैक आया। जब यह सूचना भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद को लगी तो उन्होंने तहसीलदार से फोन पर बातचीत की, जिस पर तहसीलदार सदर ने किसानों को छोड़ने के लिए 40 हजार रुपये जमा कराने के लिए नायब तहसीलदार से कहा। प्रदेश महासचिव हसीब का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने पचास हजार जमा करने के लिए कहने लगे। इसके बाद उन्होंने पूरी स्थिति से अपर डीएम को अवगत कराया गया। इसके बाद वह तुरंत हसीब तहसील पहुंचे और किसान मुस्तफा को छुड़वाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से उनको मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। एडीएम वित्तीय एवं राजस्व हेम सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जुबैद आलम, नल सिंह यादव, गुलाम मोहम्मद, रामोतार, मो. मुस्तकीम, मो. तालिब, दरबारी लाल शर्मा, मुराद हुसैन प्रधान, छिद्र नेता, तौकीर अली, इदरीश अली, चौधरी राजपाल सिंह, राजेंद्र लोधी, राजपाल यादव, सुबहान अली, नरेंद्र, पंकज कुमार मदन पाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed