फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three chc nominated kayakalp award

कायाकल्प अवार्ड में जिले के तीन सीएचसी हुईं नामित, मिला नकद पुरस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
three chc nominated kayakalp award
रामपुर। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई समेत अन्य मानकों पर खरा उतरने पर जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवार्ड मिला है। इसकी घोषणा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की ओर से की गई। चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बिलासपुर को 1.25 लाख और मिलक- शाहबाद को एक-एक लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने जिले की सीएचसी का निरीक्षण किया था। अस्पताल में पूरे एक दिन रही टीम ने कई बिंदुओं पर जांच की थी। परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने, स्टाफ और कर्मचारियों द्वारा ड्रेस कोड का पालन करने के साथ ही आसपास का वातावरण भी अच्छा बनाए रखने का रिकॉर्ड चेक किया था। इसके साथ ही टीम ने दवाओं के रखरखाव और सफाई का जायजा भी लिया था। मरीजों से भी जानकारी ली थी कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। सीएचसी के आसपास के वातावरण को भी जांचा और परखा गया था। जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद जनपद के तीन सीएचसी का कायाकल्प के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed