फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three acused sentensed for lifetime imprisnment in murder

डबल मर्डर में महिला समेत तीन को उम्रकैद

Thu, 21 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मिलक क्षेत्र में तीन साल पहले हुए डबल मर्डर के मामले में अदालत ने एक महिला समेत तीन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना अदा करने को कहा है। डबल मर्डर की यह वारदात मिलक कोतवाली क्षेत्र के क्रमचा गांव की है। 15 मई 2013 को जमीन विवाद में गंगोत्री और कमला देवी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके चलते गंगोत्री ने सुमन के साथ मारपीट की और गंगोत्री के बेटे राहुल ने  अपने साथियों के साथ मिलकर सुमन और कमला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट कमला के भाई प्रभु दयाल ने गंगोत्री समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। इस दौरान अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता इरफान अली ने दलील दी कि आरोपियों ने दिनदहाड़े अपने  साथियों के साथ मिलकर दो लोगों की हत्या की है और गवाहों ने घटना की पुष्टि  की है।
विज्ञापन


वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि गवाहों के बयानों में  विरोधाभास है और अभियोजन पक्ष अपना केस साबित करने में पूर्णत: विफल रहा  है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जिला जज सरोज  यादव ने मामले में गंगोत्री, मदन लाल व दौलत राम को दोषी मानते हुए उम्रकैद और 75 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। वहीं, चौथा आरोपी राहुल नाबालिग है, जिसका मामला किशोर न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed