{"_id":"5d83c71e8ebc3e939e46fde7","slug":"threatening-to-yateemkhana-sufferers-rampur-news-mbd322781626","type":"story","status":"publish","title_hn":"यतीमखाना के पीड़़ितों को धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यतीमखाना के पीड़़ितों को धमकाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। यतीमखाना सरायगेट के पीड़ितों ने आरोपियों पर धमकाने और मुकदमा वापस लेने की स्थिति में 10 लाख रुपये दिए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर चार लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यतीमखाना की जमीन जबरन खाली कराने के आरोप में पुलिस ने 11 मुकदमे दर्ज किए हैं। इन मुकदमों में सांसद आजम खां, पूर्व सीओ आले हसन, फसाहत खां शानू, सालिम सहित अन्य कई आरोपी हैं। यतीमखाना के मुकदमों में भी आजम खां पर भैंस और बकरी खुलवाने का आरोप लगा है। यतीमखाना के चार पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उनको आरोपियों से धमकी मिल रही है। इस मामले में समझौता करनेे का दबाव बनाया जा रहा है। समझौता करने की स्थिति में 10 लाख रुपये देने का लालच दिया जा रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि इस मामले में मुरादाबाद और सहारनपुर के दो सपा नेता उन पर दबाव बना रहे हैं। पीड़ितों ने का कहना है कि उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में चार पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। यतीमखाना के पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले फैसल खां लाला का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से वह पीड़ितों पर दबाव बना रहे हैं। पीड़ित गरीब लोग हैं जो दबंगों की धमकी से डरे हुए हैं। पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तारी करने के साथ-साथ पीड़ितों को धमकी देने वालों पर भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।