{"_id":"66844016d49bcff7f90db65a","slug":"those-who-stole-a-bag-full-of-jewelery-from-cisf-jawans-wife-went-to-jail-rampur-news-c-282-1-rmp1005-124890-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीआईएसएफ जवान की पत्नी का जेवरात से भरा बैग चुराने वाले जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीआईएसएफ जवान की पत्नी का जेवरात से भरा बैग चुराने वाले जेल गए
Tue, 02 Jul 2024 11:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी सीआईएसएफ जवान राजू की पत्नी का जेवर भरा बैग चुराने वाले गैंग में शामिल महिलाओं समेत आठ चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर अमरोहा और बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। चोरों से जेवरात बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
30 जून को सीआईएसएफ जवान जयपुर से शाहबाद आ रहे थे। इसी दिन इनकी पत्नी ममता भी अपने मायके मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गझेड़ा आलम गांव से आ रही थीं। शाहबाद पहुंचने के बाद चंदौसी अड्डे से ममता ई-रिक्शा में बैठकर गांव के लिए चली। इस दौरान करीब तीन किमी दूर भुड़ासी गांव के निकट पहुंचने पर ममता का जेवर से भरा बैग ई-रिक्शा में ही बैठे चोरों ने उड़ा लिया था। जवान की पत्नी के शोर मचाने पर भीड़ ने एक चोर और चार महिलाओं को दबोच लिया था। भीड़ ने चोर गैंग के पकड़े गए सभी आरोपियों की पिटाई कर दी थी। बाद में पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके ले गई थी। साथ ही चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सीआईएसएफ जवान ने जेवरातों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई थी। पुलिस ने कई टीमें लगाकर आरोपी चोरों को दबोचने के लिए दबिशें देना शुरू कर दी थी। पुलिस इस प्रकरण के मास्टरमाइंड की तलाश में भी थी। पुलिस ने इस चोरी के मास्टरमाइंड अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के बावनखेड़ी गांव निवासी कल्लू, उसकी पत्नी नीतू, विपिन, इसकी पत्नी करीना, लाल सिंह, इसकी पत्नी सुशीला और बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र में पल्ला शेरपुर गांव निवासी संगीता, उसकी बेटी सज्जो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के पास से एक गले का हार, एक जोड़ा झुमकी, एक माथे का टीका, चार हाथों की चूड़ी, चांदी की तगड़ी, पाजेब, नाक नकी नथ बरामद की है। पुलिस ने इन सभी को रामपुर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया है।
सीआईएसएफ जवान राजू की पत्नी ममता के करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी हो जाने के बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है। इस घटना को अंजाम खानाबदोश लोगों द्वारा दिया गया था। शाहबाद और आसपास के इलाकों में जहां पर खानाबदोश रह रहे है। उन लोगों को चिह्नित किया जाएगा। सीओ संगम कुमार द्वारा बताया गया कि खानाबदोश लोगों के आधार कार्ड और कब से वह रहे हैं। इसकी पूर्ण जानकारी थाने में अंकित की जाएगी।