फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   thick fogg seen

दिनभर नहीं निकली धूप, अगले दो दिन नहीं होगी बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
thick fogg seen
रामपुर। जनवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच सर्दी का सितम रहा। साथ ही आसमान में दिनभर बादल छाए रहे और शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए।
विज्ञापन

गुरुवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। तड़के से ही वातावरण में घना कोहरा छा गया। सड़कों पर वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे कोहरा कुछ कम हुआ। इसके बाद आसमान में धुंध और बादल छा गए। इस दौरान बादलों के बीच सूरज छिपा होने से धूम नहीं खिली। दिनभर शीत लहर चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ी। लोग अपने घरों में दुबके रहे। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा छा गया। वहीं, अगले तीन दिनों तक बारिश होने के आसार नहीं हैं। हालांकि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तीनों दिन अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed