फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur will develop rapidly, PWD Minister Jitin Prasad laid foundation stone of 14 projects

रामपुर: जिले का विकास और तेजी के साथ होगा, लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने किया 14 प्रोजेक्टों का शिलान्यास

Sat, 30 Sep 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 01:34 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि रामपुर के लोगों ने इतिहास बदला है। रामपुर में भाजपा का परचम लहराकर यह संदेश दिया है कि अब परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाला जिला है।

विज्ञापन
Rampur will develop rapidly, PWD Minister Jitin Prasad laid foundation stone of 14 projects
रामपुर पहुंचे लोक लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत करते पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को रामपुर में 359.38 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रामपुर ने इतिहास बदला है, इसलिए रामपुर में विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन


रामपुर मुख्यमंत्री का प्राथमिकता वाला जिला है।कोसी मंदिर रोड स्थित उत्सव पैलेस में आयोजित सभा में लोक निर्माण विभाग मंत्री ने शुक्रवार को सेतु निगम द्वारा प्रस्तावित 264.23 करोड़ के नौ कार्यों का शिलान्यस किया। वहीं 95.14 करोड़ रुपये लागत से लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम के पांच कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


मंत्री ने 359.38 करोड़ रुपये के कुल 14 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर जितिन प्रसाद ने कहा कि रामपुर के लोगों ने इतिहास बदला है। रामपुर में भाजपा का परचम लहराकर यह संदेश दिया है कि अब परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाला जिला है। कहा कि दिवाली तक छोटी-बड़ी सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी। उन्होंने मंच से ही जिले में निर्माणाधीन भैया नगला और मदारपुर के पुल की स्थिति का विभाग के अधिकारियों से पता किया।

सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दोनों पुलों का काम जनवरी 2024 तक पूरा हो जाए। लोकसभा में महिला सशक्तिकरण बिल पारित होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर दी है।

सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। यहां किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि भाजपा सरकार में रामपुर के विकास कार्यों को गति मिली है।

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि रामपुर में पहले व्यक्ति विशेष का विकास होता था। अब जन समुदाय का विकास हो रहा है। यही भाजपा सरकार का परिवर्तन है। सभा में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में सड़क व पुल निर्माण से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव मंत्री को सौंपे।

इससे पूर्व सांसद व विधायकों ने मंत्री जितिन प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, सूर्य प्रकाश पाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, मोहनलाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, बीना भारद्वाज मौजूद रहीं।

इसके अलावा शकुंतला लोधी, कुलवंत सिंह औलख, अर्चना गंगवार, मोहित सैनी, यूसुफ अली युसूफ, रवि सिंह रवि, राजीव मांगलिक, प्रेम शंकर पांडे समेत तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक विश्नोई ने किया।

सैदनगर में लालपुर पुल का मंत्री ने किया उद्घाटन

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने सैदनगर में लालपुर के पास कोसी नदी पर बने लालपुर पुल का भी उद्घाटन किया। करोड़ों की लागत से बने इस पुल का उन्होंने यहां पहुंचकर फीता काटकर उद्घाटन किया। हालांकि, यह पुल पहले से ही चालू है। मगर, इसका उद्घाटन नहीं हो पाया था। अब इसका औपचारिक तरीके से उद्घाटन किया गया है।

सर्किट हाउस का किया निरीक्षण

सभा के बाद मंत्री जितिन प्रसाद ने मोहम्मद जौहर अली रोड स्थित सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ काफी देर तक वार्ता की। बाद में लालपुर पुल का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे। शाम को चार बजे मंत्री रामपुर से रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed