फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There will be e-auction of 172 enemy properties including 13.1 hectares of Johar University.

Rampur News: जौहर विवि की 13.1 हेक्टेयर सहित 172 शत्रु संपत्ति की होगी ई-नीलामी

Thu, 05 Sep 2024 04:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
There will be e-auction of 172 enemy properties including 13.1 hectares of Johar University.
रामपुर। जौहर विवि की 13.1 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति सहित जिले के कुल 172 संपत्तियों की ई-नीलामी होगी। एरिया के सर्किल रेट के हिसाब से ही लोग शत्रु संपत्ति खरीद सकेंगे। वहीं शत्रु संपत्तियों पर काबिज किरायेदार भी अब घर बैठे किराया जमा कर पाएंगे। जिसमें रामपुर जिले में 12 ऐसी संपत्ति हैं, जो किराये पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं, जिसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की लखनऊ में बैठक भी बुलाई गई है, जिस पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय की ओर से पोर्टल enemyproperty.mha.gov.in/e prentals/login जारी किया गया है। पोर्टल के माध्यम से शत्र संपत्तियों की ई-नीलामी होगी। जबकि इसके माध्यम से शत्रु-सपंत्तियों पर काबिज किरायेदार घर बैठे किराया जमा कर सकेंगे। उन्हें दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। विभागीय अधिकारियाें ने बताया कि शत्रु संपत्तियों के किरायेदारों को शत्रु संपत्ति शाखा कार्यालय में जाकर एक बार रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद वे अपना किराया पोर्टल के माध्यम से जमा कर पाएंगे। शत्रु संपत्तियों का किराया जमा करने में कोई अनियमितता न हो इसलिए यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शत्रु संपत्तियों पर रह रहे किरायेदार किसी व्यक्ति को किराया न दें। किरायेदार कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर पोर्टल के माध्यम से ही जमा करें। किसी अन्य माध्यम (नकदी, डीडी, चेक आदि) से जमा किया गया किराया मान्य नहीं होगा। वर्तमान में रामपुर जिले में जौहर विवि की 13.1 हेक्टेयर जमीन सहित कुल 172 शत्रु संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी गई जा रही है। जबकि 12 शत्रु संपत्ति ऐसी हैं जो किराये पर चल रही हैं। जौहर विवि में शामिल शत्रु संपत्ति पर अब विभाग का कब्जा है, पिछले महीने ही जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए विवि की जमीन को कब्जे में लिया था। इस जमीन पर दो बड़ी बिल्डिंग भी खड़ी हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय का यह आदेश शत्रु संपत्तियों को लेकर हलचल पैदा कर रहा है। हालांकि अधिकारी शत्रु संपत्ति पर काबिज लोगों को भी जमीन ई-नीलामी के जरिए बेचने की बात कह रहे हैं। ऐसे में शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से रह रहे लोगों को इसका सीधा नुकसान होगा। अधिकारियों ने बताया कि रामपुर शहर में इस महीने नए सर्किल रेट लागू होंगे, नए सर्किल रेट के हिसाब से ही शत्रु संपत्तियों की ई-नीलामी होगी। हालांकि रामपुर में जौहर विवि की शत्रु संपत्ति को बीएसएफ को देने की चर्चा थी, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अब इन संपत्तियों की नीलामी की तैयारी है।
विज्ञापन


शत्रु संपत्तियों की ई-नीलामी प्रस्तावित की गई है, रामपुर में नए सर्किल रेट लागू होने वाले हैं। इसके बाद नए सर्किल रेट के हिसाब से ही ई-नीलामी होगी। रामपुर में जौहर विवि की जमीन सहित 172 शत्रु संपत्ति हैं, जबकि 12 किराये पर हैं। ऐसे में एक से दो महीने में ई-नीलामी हो सकती है।- प्रशांत कुमार, पर्यवेक्षक, शत्रु संपत्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed