{"_id":"66bcfbd8f9b1db0f5a0922d4","slug":"there-will-be-24-hours-electricity-supply-on-independence-day-rampur-news-c-282-1-rmp1001-127936-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्वतंत्रता दिवस पर 24 घंटे होगी बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्वतंत्रता दिवस पर 24 घंटे होगी बिजली सप्लाई
Thu, 15 Aug 2024 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। स्वतंत्रता दिवस पर 24 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी। अधीक्षण अभियंता ने सभी बिजलीघरों में निर्देश दिए हैं। वहीं बिजली व्यवस्था पर चल रहे काम को भी एक दिन के लिए रोका गया है। इसके बाद दोबारा काम शुरू करवा दिया जाएगा।
रामपुर बिजली विभाग में मौजूदा समय में सप्लाई काफी अधिक बाधित हो रही है। कटौती के साथ बिजली व्यवस्था पर काम होने के चलते भी सप्लाई कट कर दी जा रही है। ऐसे में लोगों काफी परेशानी हो रही है, लेकिन आज स्वतंत्रता दिवस का त्योहार है, जिसको लेकर अधीक्षण अभियंता महफूज आलम ने जिले के सभी बिजलीघरों को सतर्क कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर विशेष तौर पर 24 घंटे की सप्लाई सभी जगहों पर रहनी चाहिए। इसके लिए सभी एसडीओ, जेई और अन्य लोगों को निर्देश दिए जा चुके हैं।