फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There was laughter in the hospitals on the day of Leap Day, birthday will come after four years

Rampur News: लीप डे के दिन अस्पतालों में गूंजी किलकारी, चार साल बाद आएगा जन्मदिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
There was laughter in the hospitals on the day of Leap Day, birthday will come after four years
रामपुर। जिला अस्पताल में 29 फरवरी यानी लीप डे के दिन चार बच्चों का जन्म हुआ। लीप ईयर चार साल बाद आता है, जिसमें 29 फरवरी का दिन लीप डे कहा जाता है। ऐसे में 29 फरवरी को जन्म लेने वाले बच्चों का जन्मदिन चार साल बाद यानी 29 फरवरी 2028 को आएगा। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के अलावा जिले की सीएचसी ओर निजी अस्पतालों में 20 से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सुबह से शाम तक चार घरों में किलकारी गूंजी। हालांकि, इस दौरान परिजनों को खुशी के साथ ये भी चिंता थी कि 29 फरवरी को जन्मे ये बच्चे अपना जन्मदिन अगले साल कैसे मनाएंगे। अधिकांश माता-पिता का कहना है कि बच्चे का जन्मदिन एक दिन पहले ही मना लेंगे। जबकि लीप ईयर आने पर धूमधाम से जन्मदिन मनाया करेंगे।
विज्ञापन

रामपुर निवासी नूरबानो ने महिला जिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। दोपहर दो बजे जन्मी बच्ची के बाद मां ने बताया कि उसका जन्मदिन 28 को ही मना लेंगे। जबकि रामपुर के ही मुरसलीम की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि वह बेटे का जन्मदिन 28 फरवरी को ही मना लिया करेंगे। वहीं अस्पताल में इसमा ने बेटी को जन्म दिया। महिला अस्पताल की सीएमएस अभिलाषा ने बताया कि लीप डे के दिन चार महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई जबकि एक महिला की सामान्य डिलीवरी हुई। वहीं स्वार सीएचसी में पां बच्चे, बिलासपुर में चार बच्चों ने जन्म दिया। वहीं निजी अस्पतालों को मिलाकर 29 फरवरी को 20 से ज्यादा बच्चों ने जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed