{"_id":"61a5207bdca3a87f272b957c","slug":"theft-in-train-rampur-news-mbd4110525142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में जेई की पत्नी के पर्स से नगदी सहित आभूषण चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में जेई की पत्नी के पर्स से नगदी सहित आभूषण चोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जनता एक्सप्रेस में देहरादून से भदोही जा रही एक महिला का पर्स चोरी हो गया। मामले की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। रामपुर जंक्शन में ट्रेन रुकवा कर दंपती ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने ट्रेन को खंगाला और काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बोगी से पर्स बरामद कर लिया। जबकि उसमें रखी नकदी और सोने के आभूषण गायब थे। बाद में पीड़िता के पति ने जीआरपी में घटना की तहरीर दी। इस पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भदोही के मुंशीपुर गांव निवासी संदीप कुमार राय बीआरओ संस्था में जेई हैं। वो अपनी पत्नी के साथ जनता एक्सप्रेस में सफर रहे थे। वह शनिवार 26 नवंबर की रात में देहरादून से ट्रेन में अपनी पत्नी के साथ सवार हुए थे। इस बीच आधी रात के बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का पर्स गायब है। इस बीच रात में करीब डेढ़ बजे जब ट्रेन रामपुर पहुंची तो संदीप ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने बोगी को खंगाला तो पर्स और मोबाइल मिल गया। जबकि उसके अंदर रखे तीस हजार रुपये सोने की चेन व मंगलसूत्र समेत करीब एक लाख का माल गायब था। यह देखकर दंपती के होश उड़ गए। बाद में जीआरपी ने संदीप की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जीआरपी थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि ट्रेन से पर्स चोरी हो गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।