फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in the house of manrega sell officer

चोरों ने मनरेगा सेल के अधिकारी का आवास खंगाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
theft in the house of manrega sell  officer
रामपुर। चमरौआ ब्लॉक में बने आवासीय परिसर से चोरों ने मनरेगा सेल के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी का आवास खंगाल लिया। चोर यहां से माल-जेवर और नगदी साहित 10 लाख रुपये के सामान से अपना हाथ साफ कर ले गए। घटना के दौरान पूरा परिवार आगरा में पैतृक घर पर दिवाली मनाने गया हुआ था। यहां पर उनके आवास पर ताला पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली थाना क्षेत्र में पनवड़िया चौकी के पीछे चमरौआ ब्लॉक में विकास भवन में तैनात मनरेगा सेल के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी इंद्रपाल सिंह का आवास है। वह यहां पर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। इस बार दिवाली मनाने के लिए वह परिवार संग 22 अक्तूबर को आगरा के लिए निकल गए। उनके आवास पर ताला पड़ा हुआ था। शुक्रवार को जब वापस लौटे तो आवास के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली थी और उसमें से नकदी और जेवर गायब थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि अलमारी में 6 लाख रुपये जमीन खरीदने के लिए रखे हुए थे। इसके अलावा 8 तोला सोने के जेवर आदि भी थे। उन्होंने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने बताया कि मौका मुआयना किया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed