फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in contractor house

चोरों ने लकड़ी व्यापारी के घर को बनाया निशाना, साढ़े पांच लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
theft in contractor house
दढ़ियाल (रामपुर) । लकड़ी ठेकेदार के घर में कूमल लगाकर 2.80 लाख की नकदी सहित साढ़े पांच लाख की चोरी हो गई। घटना के वक्त परिजन घर के आंगन में सोते रहे और चोर कमरे को अंदर से बंद कर एक-एक समान खंगालते रहे। सुबह जागने पर चोरी का पता चला, इसके बाद गृहस्वामी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी । सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक खरदिया निवासी हबीब अहमद पुत्र खुदाबख्श लकड़ी के ठेकेदार हैं। गांव के पश्चिमी छोर पर उनका घर है। शुक्रवार की रात वह और उसके परिजन घर के आंगन में सो रहे थे। रात को किसी समय चोर घर के मुख्य कमरे में पिछले हिस्से से कूमल लगाकर प्रवेश कर गए। उन्होंने अंदर से कमरे की कुंडी लगाकर कमरे में रखे एक-एक सामान को खंगाल डाला। चोर संदूक और अलमारी में रखे लकड़ी और गेहूं की बिक्री के 2.80 लाख रुपये नकद, चार तोला सोने और एक किलो चांदी के आभूषण, कपड़े, बर्तन आदि सामान चुराकर ले गए। सुबह जागने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह नहीं खुला, इसके बाद घर के पीछे जाकर देखा तो कमरे में कूमल लगा देखकर उनके होश उड़ गए। गृहस्वामी ने टांडा पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं आया है। हो सकता है कि सर्किल दरोगा गए हों। जानकारी मिलते ही बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed