फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Bhuri married Rajendra, met her lover and killed him

Rampur: शादीशुदा भूरी ने राजेंद्र से बढ़ाई पहचान...फिर किया प्रेम विवाह, बाधा बना तो प्रेमी संग मिलकर मार डाला

Mon, 25 Dec 2023 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2023 02:15 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि 20 दिसंबर की रात में राजेंद्र की हत्या कर दी गई थी। जांच में पत्नी और उसके प्रेमी दिनेश समेत तीन साथियों के नाम सामने आए हैं। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Rampur: Bhuri married Rajendra, met her lover and killed him
रामपुर पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में प्रेम प्रसंग और जमीन के लालच में महिला ने अपने प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर अपने राजेंद्र (40) की हत्या की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दुकानदार की हत्या के मामले में पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के ऐचोरा गांव निवासी राजेंद्र की 20 दिसंबर की रात में सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी भूरी ने जेठ और देवर पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं मृतक की मां ने पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर पत्नी और उसके प्रेमी व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


इस घटना का अब 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 20 दिसंबर की रात में हुई राजेंद्र की हत्या पत्नी भूरी उर्फ ऊषा ने अपने प्रेमी दिनेश व उसके तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। शहजादनगर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव निवासी दिनेश शर्मा पुरोहित का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के चलते वह ऐचोरा में आता-जाता रहता था। राजेंद्र की पत्नी भूरी उर्फ ऊषा के दिनेश के साथ प्रेम संबंध बन गए। एसपी के मुताबिक भूरी ने अपने प्रेमी दिनेश को बताया था कि उसका जमीन की वसीयत कराने को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन की वसीयत को अपने नाम कराने और पूर्व में निरस्त कराई गई वसीयत को फिर से पाने के लिए राजेंद्र को जान से मारने का प्लान बनाया था।

एसपी के अनुसार दिनेश शर्मा ने ऐचोरा गांव के रहने वाले फिरासत और अपने गांव जादोपुर निवासी पृथ्वी सिंह और कौसर को अपना दोस्त बना लिया था, जिनके साथ उसने कई बार खाना-पीना भी किया है। उसके बाद पांचों ने मिलकर राजेंद्र की हत्या कर दी।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

एसपी राजेश द्विवेदी के अनुसार 20 दिसंबर की रात में दिनेश अपने दोनों दोस्तों को लेकर ऐचोरा गांव में अपने तीसरे दोस्त फिरासत के पास आया। रात करीब 12 बजे सभी मिलकर राजेंद्र के घर में घुस गए और सोते हुए राजेंद्र को दबोच लिया। राजेंद्र को दबोच कर राजेंद्र के सिर पर बांका से हमला किया।



फिर लोहे की पाइप से सिर कूचकर हत्या कर दी। उसके बाद भूरी को एक अलग-कमरे में बांधकर डाल दिया। ताकि वह अपना बचाव कर सके। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed