फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The warden left janitor dismissed

वार्डन को छोड़ दिया चौकीदार बर्खास्त

Fri, 26 Aug 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 26 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
The warden left janitor dismissed
छात्रा
मिलक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से छात्राओं के भागने के मामले में आखिरकार कार्रवाई की ठीकरा चौकीदार के सिर पर फोड़ दिया गया है। विभाग ने वार्डन को महज चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि चौकीदार की सेवा समाप्त कर दी। इस कार्रवाई से सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


मामला मिलक क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से जुड़ा हुआ है। आवासीय विद्यालय में रहने वाली छह छात्राएं 18 जुलाई की रात में पानी के पाइप के सहारे उतरकर भाग गई थीं। गनीमत रही कि इन छात्राओं पर कुछ लोगों की नजर एक ढाबे के पास पड़ गई, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने इन छात्राओं से पूछताछ की तो इन छात्राओं ने वापस आवासीय विद्यालय की वार्डन के सुपुर्द कर दिया।  डीएम ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम मिलक के साथ ही बीएसए को भी जांच सौंप दी।  जांच में इन बिंदुओं को शामिल किया गया था कि किस तरह छात्राएं विद्यालय के हास्टल से फरार हुईं और इसके पीछे मुख्य वजह क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस मामले में लापरवाही किसकी रही। पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति को सौंपी गई। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष जांच रिपोर्ट रखी गई, जिसके बाद समिति की बैठक में यह फैसला हुआ कि यहां की वार्डन योगिता ओमप्रकाश को चेतावनी जारी की जाए।


विद्यालय के चौकीदार की संविदा समाप्त करते हुए उसको नौकरी से बर्खास्त किए जाने का फैसला लिया गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एसके तिवारी के मुताबिक इस मामले में वार्डन के कामकाज की समीक्षा की गई, जिसके आधार पर ही चेतावनी जारी की गई। लापरवाही चौकीदार की ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed