फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The vehicle hit the laborer returning home, died

घर जा रहे मजदूर को करीब 50 मीटर दूरी पर अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The vehicle hit the laborer returning home, died
घर लौट रहे मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

सैफनी में सोमवार रात हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
रामपुर। काम से घर लौट रहे मजदूर की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हादसा सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। बिलारी थानाक्षेत्र के कासमपुर गांव निवासी सखावत (32) ने सैफनी थानाक्षेत्र के शाहबाद बिलारी रोड स्थित मधुपुरी गांव के मोड़ पर लगभग 2 साल पहले मकान बनवाया था और अब वो इसी मकान में रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि सखावत मजदूरी करते थे और सोमवार को काम से गए थे। रात करीब 9:30 बजे घर वापस आने के लिए शाहबाद बिलारी रोड पर स्थित मधुपुरी गांव के मोड़ पर घर के सामने उतर गए। जहां लघुशंका करने के बाद अपने घर की ओर बढ़े रहे थे। तभी तेज रफ्तार आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आवाज सुनकर उनके परिजन बाहर निकल आए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन रात के वक्त पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते रहे लेकिन, मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed