फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The UGC's new rules have been described as a sign of societal decay.

Rampur News: यूजीसी के नए नियमों को समाज का पतन बताया

Thu, 05 Feb 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The UGC's new rules have been described as a sign of societal decay.
सर्व सवर्ण समाज की बैठक में किया गया यूजीसी का विरोध, नियम को खारिज करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सर्व सवर्ण समाज की बैठक हुई, जिसमें यूजीसी के नए नियम को लेकर विरोध जताया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि यह नियम समाज के पतन के लिए बनाया है।
ज्वालानगर स्थित एक पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में सबसे पहले क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने नए नियम को खतरनाक बताते हुए सरकार से इसे तुरंत खारिज करने की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि आज हम सभी सवर्ण समाज पहले से ही आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को झेल रहे है और अब यह नियम हमारे पतन के लिए लेकर आया गया है। सर्व समाज को समानता का अधिकार देने की बात करते हैं। वहीं आज सारी जातियों को बांटने का काम कर रहें हैं। सरकार इसमें दोहरी नीतियों को लागू कर रही है। कहा कि उनका सोचना है कि सवर्ण समाज हमेशा हमारा रहा है, लेकिन हमें सिर्फ एससी और ओबीसी का वोट लेने के लिए यह नियम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मां ललिता शक्तिपीठ की कार्यकारी अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने कहा कि हम सभी को आज एक मंच पर आना होगा। उन्होंने बताया कि आज आरक्षण के नाम पर हम सभी का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे हम लोग बहुत अधिक त्रस्त हो चुके हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राममोहन चतुर्वेदी ने की। संचालन क्षत्रिय महासभा के युवा जिलाध्यक्ष अतुल ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभा अग्रवाल, सरिता विश्नोई, कुमार तनय वैश्य सभा के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता, चित्रगुप्त महासभा के अध्यक्ष संजीव दयाल सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed