{"_id":"68d30834c20eae1d8d0b8a28","slug":"the-truck-went-out-of-control-and-hit-the-temple-platform-rampur-news-c-282-1-rmp1016-154223-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अनियंत्रित होकर मंदिर के चबूतरे से जा टकराया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अनियंत्रित होकर मंदिर के चबूतरे से जा टकराया ट्रक
विज्ञापन
शाहबाद। मंगलवार रात करीब 10:00 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर अंदर बस्ती के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित एक मंदिर के चबूतरे से जा टकराया। गनीमत रही कि घटना वक्त लोग दाएं-बाएं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी नशे की हालत में चालक को पुलिस थाने ले गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक बंदार गांव निवासी राजकुमार यादव काफी नशे में था। हादसे के बाद ट्रक के पहिये सड़क के अंदर धंस गए और ट्रक चालक ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को थाने ले गई।
वहीं, ट्रक को मंडी शाहबाद में खड़ा कर दिया गया। जब पुलिस ने आरोपी चालक का सीएचसी मेडिकल परीक्षण करने पहुंची, तो वहां पर चालक ने जमकर ड्रामा किया। चालक बार-बार अपने आप को बिलारी में बताने की बात कहता रहा। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक का शांतिभंग में चालान किया जा रहा है।