फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The traders told the city magistrate about the problems of the new market

Rampur News: नगर मजिस्ट्रेट को व्यापारियों ने बताईं नवीन मंडी की समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The traders told the city magistrate about the problems of the new market
रामपुर। नवीन मंडी में व्याप्त समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर मंडी कारोबारियो के साथ व्यापारी नगर मजिस्ट्रेट से मिले। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि मंडी में तमाम समस्याएं हैं,जिसका समाधान होना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले मंडी कारोबारी जिला कार्यालय में एकत्र हुए, जहां से वे कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम से मुलाकात की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि नवीन फ्रूट और सब्जी मंडी में जो दुकानें हैं वह बहुत छोटी बनाई गई हैं।
विज्ञापन

दुकानों के आगे चबूतरे भी दिए गए हैं। वह ऊपर से खुले हुए हैं। उन पर कोई साया नहीं दिया गया है। जब मंडी शिफ्ट हुई थी तो फ्रूट और सब्जी मंडी दुकान वालों ने चबूतरे के ऊपर तिरपाल लगाकर टीन शेड लगवाए थे। मंडी प्रशासन ने दुकानों के आगे लगे टीन शेडों को जेसीबी के जरिए ध्वस्त कर दिए हैं। धवस्तीकरण की सूचना मंडी सचिव ने दुकानदार को पहले नहीं दी। दुकानदारों ने मांग की की मंडी समिति द्वारा दुकानों के आगे चबूतरों पर शेड लगावाए जाएं। नवीन मंडी में लगभग 75 प्रतिशत जमीन खाली है। उसमें दुकान और पक्के टीन शेड बनवाकर दिए जाएं, जिससे जो लोग खुले स्थान पर बेचने का कार्य करते हैं। वह किसानों का माल बारिश व धूप से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में ए श्रेणी सी श्रेणी व वी श्रेणी की दुकानें बनना आवश्यक है। नवीन मंडी में के तीनों गेटों को चालू किया जाए। यहां पर पीने के पानी की व्यवस्था भी होनी चाहिए। इसके साथ ही जल भराव की समस्या से भी निजात दिलाने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस दौरान समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, प्रदेश मंत्री पप्पू खान,बाबू खान, मोहम्मद रफी, रशीद, दिलशाद अहमद, शाहिद अली, फहीम अहमद, शादाब खान, साहब खान, गोपाल शर्मा, अब्दुल कादिर शराफत, मोहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed