फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The team collected blood samples after a dengue death in Maswasi.

Rampur News: मसवासी में डेंगू से मौत के बाद टीम ने लिए ब्लॅड सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The team collected blood samples after a dengue death in Maswasi.
स्वार। मसवासी के मोहल्ला चाऊपुरा में बुखार से युवक मुकेश की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर लोगों रक्त की जांच की और दवाइयां वितरित कीं। इसके साथ ही मच्छर उन्मूलन के लिए कीटनाशक का स्प्रे भी कराया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर निवासी मुकेश गुरुग्राम में रहकर रोजगार कर रहे थे। वह दिवाली पर नगर के मोहल्ला चाऊपुरा स्थित अपने घर आए हुए थे। इस दौरान उन्हें बुखार हुआ और स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन ने बताया कि जांच में डेंगू के लक्षण बताए गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को सुध ली। सीएचसी के डॉ. मोहम्मद इदरीस, फार्मासिस्ट याकूब अली और लैब टेक्नीशियन अकिलुरहमान की टीम ने मोहल्ले में घर-घर जाकर लोगों की सेहत की जानकारी ली और आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया और कैंप लगाकर दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

डाॅ. इदरीस अहमद ने बताया कि मृतक के परिजन समेत 18 लोगों के रक्त की जांच की गई। कहा कि मृतक के परिजन डेंगू अथवा मलेरिया की जांच रिपोर्ट नहीं दिखा पाए। मोहल्ले में दो लोगों को बुखार की शिकायत मिली जिनका इलाज काशीपुर के निजी अस्पताल में होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed