{"_id":"696e96adbdc253b4f40b6f90","slug":"the-system-collapsed-in-a-single-day-people-were-troubled-by-the-traffic-jam-in-lalpur-for-hours-rampur-news-c-282-1-smbd1026-162350-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एक दिन में ही व्यवस्था धड़ाम, लालपुर में घंटों जाम से लोग हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एक दिन में ही व्यवस्था धड़ाम, लालपुर में घंटों जाम से लोग हलकान
Tue, 20 Jan 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल कोसी पुल बंद होने से बढ़ा दबाव, गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से बिगड़े हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा। दढ़ियाल में कोसी पुल पर आवागमन बंद होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था एक दिन में ही ध्वस्त हो गई। लालपुर पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस जाने से घंटों जाम लगा रहा, जिससे लोग बुरी तरह परेशान हो गए।
दढ़ियाल में पुल की एप्रोच सड़क की मिट्टी खिसकने के चलते रविवार को प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पुल के दोनों ओर दीवार बनाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया था। इसके बाद बाजपुर और उत्तराखंड की ओर जाने वाले सभी वाहनों को टांडा से लालपुर और खोद होते हुए डायवर्ट किया गया। अचानक बढ़े ट्रैफिक के कारण टांडा–लालपुर मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
रविवार रात करीब आठ बजे भारी वाहनों की नो-एंट्री खुलते ही स्थिति और बिगड़ गई। इसी दौरान लालपुर स्थित कोसी नदी पुल पर क्षमता से अधिक गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। पुल के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटे वाहनों को आगे-पीछे कर निकाला। बाद में दूसरी ट्रैक्टर की मदद से फंसी ट्रॉली हटवाई गई, तब जाकर रात करीब दस बजे यातायात सुचारू हो सका।
एसडीएम राजकुमार भास्कर ने बताया कि लालपुर में पुलिस तैनात करने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही दढ़ियाल क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग बनाने को लेकर संबंधित विभाग से बातचीत की जाएगी।