फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The success of Chandrayaan-3 is a great pride for the country.

Rampur News: चंद्रयान-3 की सफलता देश के लिए बड़ा गौरव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The success of Chandrayaan-3 is a great pride for the country.
रामपुर। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद रामपुर के युवा वैज्ञानिक संदीप चौहान बेहद खुश हैं। इसरो के अहमदाबाद रिसर्च सेंटर में सहायक वैज्ञानिक के पद पर तैनात संदीप चौहान का कहना है कि सालों की तपस्या के बाद आखिरकार चांद पर पहुंचने में भारत ने कामयाबी हासिल कर ही ली। चंद्रयान की लैंडिंग देश के लिए गौरवशाली पल है। इस पल को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।मंगलयान से लेकर चंद्रयान-3 तक के मिशन में इसरो के रिसर्च सेंटर से जुड़े रामपुर के युवा वैज्ञानिक संदीप चौहान का भी काफी अहम रोल रहा है। इसरो के अहमदाबाद रिसर्च सेंटर में बतौर सहायक वैज्ञानिक तैनात संदीप चौहान चंद्रयान-3 के दूसरे व तीसरे चरण में लैंडर के कंट्रोलिंग सिस्टम पर काम कर चुके हैं। कंट्रोलिंग सिस्टम से जुड़े संदीप चौहान ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग का शुरू से ही भरोसा था। बुधवार शाम को चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग होने के बाद वह खुशी से उछल पड़े। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गौरवशाली पल है। इस पल के लिए सालों से इंतजार किया जा रहा था। बताया कि इसरो के अहमदाबाद सेंटर में भी जश्न का माहौल है। चंद्रयान-3 पर पूरी नजर रखी जा रही है। उनका कहना है कि चंद्रयान-3 के लैंडिंग के बाद कंट्रोलिंग व तस्वीरों को भेजने की जिम्मेदारी अहमदाबाद सेंटर की भी रहेगी। उनका कहना है कि पहली दफा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारा गया है। भारत के वैज्ञानिकों की प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया मानेगी।
विज्ञापन

--------

संदीप के परिजनों ने भी देखा लाइव प्रसारण
रामपुर शहर के साईं विहार काॅलोनी निवासी संदीप चौहान का परिवार भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर खासा उत्साहित नजर आया। संदीप के पिता चंद्रपाल सिंह व माता कृष्णा देवी के साथ ही उनके भाई डाॅ. कुलदीप सिंह चौहान ने परिवार समेत टीवी पर चंद्रयान-3 की लैडिंग का प्रसारण देखा। उन्होंने मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि इससे हमारे देश का नाम दुनिया भर में होगा।
विज्ञापन


------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed