{"_id":"68702258b6163ccdfb0d6cd0","slug":"the-scope-of-marking-campaign-increased-in-tanda-action-reached-religious-places-and-residential-buildings-rampur-news-c-282-1-pbt1003-149198-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टांडा में चिह्नांकन अभियान का दायरा बढ़ा, धार्मिक स्थलों और आवासीय भवनों तक पहुंची कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टांडा में चिह्नांकन अभियान का दायरा बढ़ा, धार्मिक स्थलों और आवासीय भवनों तक पहुंची कार्रवाई
Fri, 11 Jul 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
टांडा। नगर में पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा चिह्नांकन अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अभियान अब केवल वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तक सीमित न रहकर धार्मिक स्थलों और आवासीय भवनों तक पहुंच गया है। जिससे नगर में बेचैनी और असमंजस और अधिक गहराता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को अभियान के तहत नगर के मंदिर, मस्जिदों और निजी मकानों की दीवारों पर भी लाल रंग से निशान लगाए गए।
इससे पहले मंगलवार को मुख्य मार्ग स्थित सदर बाज़ार की दुकानों पर निशान लगाए गए थे, जिससे व्यापारी वर्ग खासा परेशान है। अब चिह्नांकन धार्मिक और आवासीय परिसरों तक पहुंचने से मामला और भी संवेदनशील हो गया है। बृहस्पतिवार को टीम में पीडब्ल्यूडी विभाग के अभियंता उदयपाल सिंह, राजस्व विभाग से लेखपाल इमरान सैफी समेत अन्य लोग मौजूद रहे