{"_id":"5ff36a798ebc3e3b884c9ead","slug":"the-relief-came-from-the-sunshine-in-the-afternoon-rampur-news-mbd374966544","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर से निकली धूप ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर से निकली धूप ने दी राहत
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को दोपहर बाद धूप निकलने के बाद गांधी समाधि के पास से गुजरते लोग।संवाद न्यूज एज?
- फोटो : RAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शनिवार रात से रविवार रात तक हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह काफी देर तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर से मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। जिससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली।
पिछले सप्ताह भर से मौसम लगातार बदल रहा है। पहले दिन में बादल और घना कोहरा छाया रहने के साथ ही शीतलहर के कारण सर्दी काफी बढ़ गई थी। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद शनिवार रात से रविवार रात तक जिले भर में रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश के बाद गलन में तो कमी हो गई लेकिन मौसम खराब हो गया। सोमवार दिन निकलने पर भी आसमान में घने बादल छाए रहे लेकिन दोपहर से मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन में एक बार फिर बारिश की आशंका है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश के बाद गलन कम हो गई और सोमवार को धूप निकलने से तापमान भी सामान्य हुआ। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी शीतलहर न चलने से लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत रही। बुधवार को एक बार फिर बारिश की आशंका है।
बारिश के बाद खुला मौसम, खेतों में नमी
शाहबाद। शनिवार रात से हुई बारिश के बाद से सोमवार दोपहर को मौसम खुल गया। बारिश से खेतों में काफी नमी रही। कुछ खेतों में बारिश का पानी खड़ा रहा। इस बारिश से गेहूं की फसल को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार रात बिजली की गरज के साथ बारिश शुरू हो गई थी। रविवार को जमकर बारिश हुई और रविवार रात को भी बारिश हुई। सोमवार दोपहर को मौसम खुला। इस बारिश से ठंड बड़ी है तो वहीं पर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। बारिश के बाद सोमवार को फसलों में बारिश का पानी खड़ा हुआ था और खेतों में काफी नमी थी। अधिक बारिश होने से सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
सोमवार को दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी
स्वार। सोमवार की सुबह बारिश रुक गई और मौसम साफ हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन, दोपहर बाद एक बार फिर से आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ जाने से लोग घरों से कम ही निकले। सोमवार को भी बाजारों में भी रौनक दिखाई नहीं दी। कोतवाली मार्ग, मुख्य बाजार, मीना बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। संवाद
मौसम की लुका-छुपी का चला खेल, ठंड से नहीं मिली राहत
मिलक। मौसम की लुका-छुपी के खेल चला। इस दौरान सर्दी से राहत नहीं मिल पाई।
नगर एवं क्षेत्र में रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कड़ाके की सर्दी के बारिश होती रही। पूरे दिन मौसम की लुका-छुपी के खेल चला, लेकिन ठंड से राहत नहीं बढ़ गई।