फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The ranger's vehicle was rammed by timber smugglers while chasing them in Pipli forest.

Rampur News: पीपली वन में खैर तस्करों का पीछा करने पर रेंजर की गाड़ी में मारी टक्कर

Sat, 31 Jan 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 31 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The ranger's vehicle was rammed by timber smugglers while chasing them in Pipli forest.
कार क्षतिग्रस्त, खैर की लकड़ी से भरा वाहन लेकर भागे तस्कर, मामले में पुलिस को नहीं दी गई तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। पीपली वन के आर्यनगर सेक्शन में बृहस्पतिवार रात खैर की लकड़ी से लदे वाहन काे पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। तस्करों के वाहन ने रेंजर की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में रेंजर समेत अन्य वनकर्मी बाल-बाल बच गए जबकि उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। वन रेंजर का कहना है कि तस्करों को चिह्नित करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वन रेंजर ठाकुर विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि आर्यनगर सेक्शन में काटी गई लकड़ी वाहन में लादकर ले जाने की तैयारी हो रही है। सूचना मिलने पर वन रेंजर अपनी टीम के साथ आर्यनगर सेक्शन पहुंचे।
विज्ञापन

इसी दौरान तस्कर खैर की लकड़ी से लदा वाहन लेकर जंगल से बाहर निकल आए थे। आमने-सामने आने पर तस्करों ने जानबूझ कर रेंजर की गाड़ी को टक्कर मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से रेंजर की गाड़ी के तीनों ओर के साइड पैनल क्षतिग्रस्त हो गए। आगे का शीशा टूट गया, नीचे लगी फॉग लाइट और सामने का बंपर भी टूट गया। जब तक वन विभाग की टीम अपने वाहन को मोड़कर तस्करों का पीछा कर पाती, तब तक तस्कर जंगल से निकल कर ओझल हो चुके थे।
रेंजर ने बताया कि अभी इस मामले की तहरीर नहीं दी गई है। कहा कि तस्करों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

.......................

क्या तस्करों को टीम के पहुंचने की लगी भनक
पीपली वन में बृहस्पतिवार रात खैर तस्करों की सक्रियता की पुख्ता सूचना मिली थी लेकिन टीम जब तक पहुंचती तब तक तस्करों को भी उसके आने की सूचना मिल चुकी थी, यही कारण है कि आननफानन में तस्करों ने काटी गई लकड़ी अपने वाहन में लादी और निकलने का प्रयास कर रहे थे कि सामने से वन विभाग की टीम से सामना हो गया। जंगल से बाहर निकलने की जल्दबाजी में तस्करों ने अपने वाहन से रेंजर की सामने से आ रही गाड़ी को टक्कर मार दी और सुरक्षित भाग निकले। आशंका जताई जा रही है कि वन विभाग के भीतर से ही सूचना तस्करों को दी गई होगी।

---------------------
पहले भी हो चुकी हैं तस्करी की घटनाएं

जनवरी माह की घटनाओं की बात करें तो अब तक तस्करों से वन विभाग की टीम का 16 बार आमना-सामना हो चुका है। तस्करों की आपसी गुटबाजी में बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदेला गांव निवासी परमीजत सिंह उर्फ पम्मा की गोली लगने से मौत भी हो चुकी है। पीपली वन क्षेत्र में खैर की तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वन विभाग ने दो जनवरी, तीन और चार जनवरी को लगातार तस्करों के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किए गए। इसके बाद नौ और दस, 14,15, 19 और 21 जनवरी को तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दो बाइकें बरामद हुईं और लगभग 15 लाख कीमत की खैर की लकड़ी बरामद की जा चुकी है। रेंजर का कहना है कि 1240420 रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया लेकिन तस्कर फिर भी सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार की घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। रेंजर का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed