फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The pothole on the Bhakra Dam bridge is becoming a cause of trouble

Rampur News: भाखड़ा डैम के पुल का गड्ढा बन रहा मुसीबत का सबब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The pothole on the Bhakra Dam bridge is becoming a cause of trouble
बिलासपुर। रविवार की तड़के चार बजे से ही बारिश होनी शुरू हो गई, जो पूरे दिन होती रही। जगह-जगह जल भराव पैदा हो गया। लोगों ने नगर की भाखड़ा डैम के नए पुल का गहरा गड्ढा मुसीबत बनने का आरोप लगाया। नागरिकों का कहना है कि पुल के एक छोर पर गड्ढा काफी गहरा होता जा रहा है, जिसमें बारिश का पानी ठहर जाता है, ऐसे में गुजरने वाले वाहनों के पहियों से पानी की बौछार पैदल चलने वाले यात्रियों के कपड़े खराब कर रही हैं। नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुल का एक छोर पानी की निकासी न होने व हर समय जल भराव रहने की वजह से पुल भी कमजोर होता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि पुराने पुल को कमजोर मानते हुए सिंचाई विभाग ने पहले ही अवरोधक लगाकर बंद कर दिया है। पुराने पुल से होकर वाहनों का गुजरना काफी समय से बंद है, ऐसे में आने-जाने वाले सभी वाहनों को नए पुल से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। मोहल्ला डैम कॉलोनी निवासी पंकज कश्यप, नागेंद्र गंगवार आदि ने पुल के फर्श पर एकत्र होने वाले पानी की निकासी कराने व पुल की कमजोर होती रैलिंग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed