फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The pond, located just two kilometers away from the district headquarters, is in bad condition.

Rampur News: जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर दूर बने तालाब की हालत खराब

Sat, 17 Jan 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 17 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The pond, located just two kilometers away from the district headquarters, is in bad condition.
जिले के अन्य तालाबों के क्या होंगे हाल, लोगों का आरोप- 30 वर्ष से नहीं हुई है सफाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। राज्य सरकार तालाब संरक्षण के लिए बजट भी दे रही है। बजट के बाद भी अधिकारी जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर दूर घाटमपुर का तालाब तक नहीं सुधार पा रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के अन्य तालाब की हालत कैसी होगी। लोगों का आरोप है कि 30 वर्ष से तालाब की सफाई नहीं हुई है।
अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को घाटमपुर तालाब की पड़ताल की। ये तालाब जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हमने देखा कि आधा तालाब कचरे से पटा हुआ है। तालाब में लोगों के घरों का गंदा पानी जा रहा है जबकि ठीक इसके बगल में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट है।
विज्ञापन

तालाब के किनारे खड़े होने से बदबू महसूस की जा रही है। आसपास के लोगों ने अपने जानवर तालाब के पास बांधे हैं। कूड़ा गाड़ी न आने के कारण लोग तालाब में ही गंदगी डाल रहे हैं। तालाब का पानी काफी गंदा और काला है। लोगों ने बताया कि रात के समय बदबू के कारण रहा नहीं जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में बदबू और बढ़ जाती है। लोगों ने बताया कि यहां बड़ा नाला था। लोगों ने इसे अतिक्रमण कर बंद कर दिया है। इस कारण तालाब में घरों का गंदा पानी जा रहा है।

क्या बोले लोग -
30 वर्ष से तालाब की सफाई नहीं हुई है। एक बार बताया गया कि इसकी सफाई के पांच लाख रुपये आए हैं, लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई है। कूड़ा गाड़ी भी नहीं आ रही है। लोग तालाब किनारे ही कूड़ा डाल रहे हैं। -डालचंद
----
नाला बंद कर दिया गया है। घाटमपुर के घरों का पानी तालाब में जा रहा है। हमारे घर में बहुत बदबू आती है। प्रशासन से कहने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। -भूरा सैनी
----
तालाब की सफाई नहीं हुई है। तालाब गंदे पानी और कूड़े से भरा हुआ है। ये ही हाल रहा तो आने वाले समय में तालाब का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। और लोग इस पर कब्जा कर लेंगे। -जयचंद

---
तालाब के जीर्णोद्धार के लिए राज्य सरकार बजट जारी कर रही है लेकिन प्रशासन इस तालाब की सुध नहीं ले रहा है। गर्मियों में तालाब से बदबू अधिक आती है। मच्छर भी बहुत हो जाते हैं। -राजेंद्र



कोट-
घाटमपुर तालाब के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। जानकारी कर पता किया जाएगा तालाब किस स्थिति में है इसे भी दिखवाया जाएगा। -गुलाब चंद्र, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed