फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The police got the trapped money of the widow in two hours

Rampur News: आठ साल से फंसी विधवा की रकम पुलिस ने दो घंटे में दिलाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
The police got the trapped money of the widow in two hours
रामपुर।
विज्ञापन

स्वार क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा से गांव के ही एक बीमा एजेंट ने एफडी से रकम दोगुना कराने के नाम पर 80 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। विधवा को न तो कोई जमा प्रमाण पत्र मिला और न ही अवधि पूरी होने पर दोगुनी हुई रकम ही मिल सकी। जब वह एजेंट से कहती तो वह हर बार उसे टरका देता था। महिला ने इसको लेकर कई बार पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न हुई।बुधवार को मामला नवागत कोतवाल के संज्ञान में आया तो उन्होंने महज दो घंटे के भीतर एजेंट से विधवा की रकम वापस दिला दी। कोतवाल की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
मामला पुलिस चौकी मसवासी अंतर्गत किशनपुर मौलागढ़ गांव की एक विधवा से जुड़ा है। गांव में विधवा महिला रुखसाना बच्चों के साथ रहती है। पति की मौत के बाद उसने मेहनत मजदूरी करती है। बताते हैं कि गांव में ही एक बीमा एजेंट ने महिला को एक एफडी के बारे बताया और करीब आठ साल पहले उससे रकम दोगुना करने की बात कह 80 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद विधवा ने जब एफडी प्रमाण पत्र मांगा तो एजेंट द्वारा तरह-तरह की बातें बताकर चुप कर दिया जाता रहा। विधवा का कहना है कि उसे जब पता चला कि उसके 80 हजार रुपये की कोई एफडी नहीं हुई है तब अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसके चलते उसने पुलिस का भी सहारा लिया लेकिन समाधान नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

विधवा ने किसी के बताने पर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की। मामला जब कोतवाल कोमल सिंह के सामने पहुंचा तो उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लिया। बुधवार को विधवा और एजेंट को कोतवाली बुलाया। एजेंट ने विधवा से 80 हजार लेने की बात स्वीकार की। इस पर कोतवाल ने एजेंट को दो घंटे की मोहलत दी और कहा कि अगर दो घंटे के भीतर पैसे विधवा को नहीं दिए तो उसके खिलाफ धोखाधड़ी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। इस पर एजेंट ने विधवा के पैसे लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed