फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The pharmacist accused of selling codeine-containing syrup has been arrested.

Rampur News: कोडीनयुक्त सिरप बेचने का आरोपी दवा विक्रेता गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The pharmacist accused of selling codeine-containing syrup has been arrested.
औषधि विभाग के छापे में पकड़ी गई थीं 40 लाख की कोडीनयुक्त सिरप की खेप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कोडीनयुक्त सिरप बेचने के मामले में पुलिस ने दवा विक्रेता हर्ष अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने अपनी तफ्तीश के बाद आरोपी दवा विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है।
कोडीनयुक्त सिरप को लेकर पिछले दिनों औषधि विभाग की ओर से छापा मारा गया था। रामपुर की औषधि विभाग की टीम ने भी अगस्त माह में इसको लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजद्वारा स्थित लता फार्मास्यूटिकल पर छापा मारा था जिसमें कोडीनयुक्त सिरप बरामद हुआ था। इस मामले में औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार की ओर से शहर कोतवाली में कोडीनयुक्त सिरप के दस्तावेज न दिखा पाने और इसका अनुचित लाभ लिए जाने का आरोप लगाते हुए दवा विक्रेता हर्ष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की तफ्तीश करते हुए इस प्रकरण में अब आरोपी दवा विक्रेता हर्ष अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की जांच में कोडीनयुक्त सिरप का अनुचित लाभ प्राप्त करने की पुष्टि हुई। विवेचक अजयवीर सिंह और शहर कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार इस मामले में हर्ष अग्रवाल ने बिना कोडीनयुक्त सिरप को लाइसेंस में प्रदर्शित स्थान से न लाकर दूसरे स्थान से सिरप लाने की धोखाधड़ी की है। उनके अनुसार इस मामले में अब एनडीपीएस एक्ट की धारा की वृद्धि की गई है। इस मामले में चालीस लाख रुपये के 60 हजार कोडीनयुक्त सिरप की बोतलें बरामद होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed