फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The overhead tank of the municipality complex is waiting for cleaning.

Rampur News: पालिका परिसर के ओवरहेड टैंक को ही सफाई का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The overhead tank of the municipality complex is waiting for cleaning.
रामपुर। इंदौर में दूषित पानी से 15 लोगों की मौत ने जनमानस को हिला दिया है। सवाल यह है कि कई वर्षों से स्वच्छता रैंकिंग में देश में नंबर वन का खिताब लेने वाले इंदौर में ही पीने का पानी साफ नहीं है।
विज्ञापन

चिंतित लोगों में रामपुर निवासी भी हैं। किसी ने पुरानी व गल चुकी पाइप लाइनों के कारण नाले-नाली की गंदगी घरों तक पहुंचने की समस्या बताई तो किसी ने ओवरहेड टैंक की सफाई की अनदेखी का हवाला दिया। मौके की स्थिति देखने पर यह चिंता तब और बढ़ गई, जबकि शहर भर को पानी पिलाने वाली नगर पालिका के परिसर में मौजूद ओवरहेड टैंक में फरवरी 2024 के बाद से सफाई न होने की स्थिति सामने आई।
विज्ञापन

यही स्थिति कांशीरामनगर कॉलोनी के टैंक की भी मिली। पालिका परिसर में स्थापित ओवरहेड टैंक से शाहबाद गेट, हाथीखाना, हामिद चौराहा, गंज समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 हजार की आबादी इस पानी पर निर्भर है। इसकी सफाई 23 फरवरी 2024 को कराई गई थी। इसके बाद से ओवरहेड की सफाई का नंबर नहीं आया है, जबकि अधिकारी मानते हैं कि ओवरहेड टैंक एक साल के अंतर से जरूर साफ होना चाहिए। पालिका परिसर के टैंक की सप्लाई पर निर्भर लोगों ने बताया कि पांच दिनों से मोटर जली हुई है। इस वजह से कुछ जगह पानी की किल्लत है, हालांकि पालिका ने वैकल्पिक तौर पर फूलों वाली बगिया के पंप से सप्लाई का प्रबंध किया है।

कांशीराम कॉलोनी के ओवरहेड टैंक की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। यह टैंक काई जमने के कारण अंदर से गंदा है। यही पानी घरों में पहुंच रहा है। ऑपरेटर मुईन बताते हैं कि फरवरी 2024 में इस टैंक की आखिरी बार सफाई हुई थी। बड़ी आबादी को पानी की सप्लाई देने वाले इस टैंक से जुड़े लोग नालियों से गली पाइप लाइन गुजरने से चिंतित हैं। कहते हैं कि इससे कुछ घरों तक गंदा पानी पहुंचता है। कुछ देर टंकी चलाकर यूं ही पानी बहाते हैं फिर उपयोग में लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed